Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

बहराइच में दैनिक जागरण के पत्रकार और उसके भाई के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज

बहराइच में एक बहुत ही शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. दैनिक जागरण के पत्रकार तथा उसके भाई पर पुलिस ने हत्‍या का मुकदमा दर्ज किया है. इन दोनों पर पूर्व ब्‍लाक प्रमुख के भाई को जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने का आरोप है. पुलिस ने मृतक द्वारा लिखे गए पत्र के आधार पर मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपी फरार हैं. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है.

बहराइच में एक बहुत ही शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. दैनिक जागरण के पत्रकार तथा उसके भाई पर पुलिस ने हत्‍या का मुकदमा दर्ज किया है. इन दोनों पर पूर्व ब्‍लाक प्रमुख के भाई को जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने का आरोप है. पुलिस ने मृतक द्वारा लिखे गए पत्र के आधार पर मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपी फरार हैं. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है.

जानकारी के अनुसार बाबागंज के रहने वाले चंद्रशेखर त्रिपाठी एवं हरीश वर्मा के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश थी. चंद्रशेखर पूर्व ब्‍लाक प्रमुख के भाई होने के साथ ही श्रावस्‍ती जिले के नानपारा में किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड में कैशियर के पद पर तैनात थे. बीच में दोनों परिवारों ने आपस में सुलह कर लिया था. दैनिक जागरण के पत्रकार हरीश वर्मा बाबागंज के ग्राम प्रधान भी हैं. हरीश वर्मा ने चंद्रशेखर त्रिपाठी को खाने पर बुलाया था. खाने के बाद चंद्रशेखर त्रिपाठी को उलझने होने लगी. इसके बाद उन्‍हें खून की उल्‍टी हुई.

इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को मोबाइल से देने के बाद चंद्रशेखर त्रिपाठी ने एक पत्र भी लिखा, जिसमें उनकी मौत होने की स्थिति में दैनिक जागरण के पत्रकार ह‍रीश वर्मा तथा उनके भाई को इसका जिम्‍मेदार ठहराने की बात कही. हालत ज्‍यादा बिगड़ने पर कुछ लोग उन्‍हें अस्‍पताल ले गए तब तक काफी देर हो चुकी थी. चंद्रशेखर की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने मृतक के हाथ से लिखे गए पत्र के आधार पर पत्रकार हरीश वर्मा एवं उनके भाई के खिलाफ रुपैइडीहा थाने में आईपीसी की धारा 302 एवं 328 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

इस संदर्भ में जब रुपैइडीहा थानाध्‍यक्ष वकील अहमद के मोबाइल पर फोन किया गया, परन्‍तु उनकी जगह सब इंस्‍पेक्‍टर सुभाष यादव ने फोन उठाया तथा उन्‍होंने पत्रकार तथा उसके भाई के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की. दूसरी तरफ बहराइच के एडिशनल एसपी का कहना है कि नामजद मामला दर्ज हो चुका है, दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस जल्‍द ही दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजेगी. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से जिले के पत्रकार अपने को शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं तथा दैनिक जागरण की भी थू-थू हो रही है, जो किसी को भी पत्रकार बना देता है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...