आई नेक्स्ट, कानपुर से खबर है कि गिरीनाथ झा ने इस्तीफा दे दिया है. गिरीनाथ आई नेक्स्ट लाइव में वेब कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. गिरीनाथ के इस्तीफा के बाद खाली पद पर आई नेक्स्ट, बनारस से सत्येंद्र सिंह को भेजा गया है. वेब कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी अब सत्येंद्र संभालेंगे. सत्येंद्र बनारस में डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. उन्होंने कानपुर में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है. सत्येंद्र की जगह अभी किसी को बनारस नहीं भेजा गया है.






