उत्तराखंड से संचालित टाइम मीडिया प्रोडक्शन ने रीजनल चैनलों के लिए कंटेंट प्रोवाइडिंग करेगी. टाइम मीडिया का सीईओ बसंत निगम को बनाया जा रहा है, जो नेटवर्क10 के सीईओ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. बसंत निगम की टीम में सीएनईबी के पूर्व ब्यूरोचीफ विक्रम श्रीवास्तव, सी न्यूज के आउटपुट हेड रहे श्रीनिवास पंत, नेटवर्क10 के इनपुट हेड रहे विनय शर्मा, जनसंदेश से जुड़े रहे विनय पांडेय, नेहा शर्मा शामिल हैं. टाइम मीडिया के मालिक प्रदीप भट्ट हैं.
टाइम मीडिया का तीन चैनलों के साथ करार हुआ है. टाइम मीडिया रीजनल चैनल टाइम टीवी और खोज इंडिया को कंटेंट उपलब्ध कराएगी, जबकि महुआ न्यूज लाइन के लिए इंटरव्यू और स्पेशल प्रोग्राम बनाएगी. इसके साथ ही इन तीनों चैनलों का मार्केटिंग राइट भी उत्तराखंड में टाइम मीडिया प्रोडक्शन के पास रहेगा. टाइम मीडिया तीनों चैनलों को उत्तराखंड में बाजार उपलब्ध कराएगी.





