अलीगढ़ से सूचना है कि सोमवार को हॉकरों ने अपना हड़ताल समाप्त कर दिया. आज सभी अखबारों का वितरण हुआ. रविवार को अमर उजाला कार्यालय हॉकरों तथा तीनों बड़े अखबारों के मैनेजरों के साथ हुई बातचीत में यह निर्णय लिया गया. हालांकि मैनेजरों ने चालाकी दिखाते हुए हॉकरों के कमीशन में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की बल्कि उस पर ध्यान देने का आश्वासन देकर मामला फिलहाल सुलटा लिया है.
पिछले तीन दिनों तक हॉकरों ने हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण को नहीं बंटा. इन अखबारों के प्रसार विभाग के लोगों ने खुद स्टाल लगाना पड़ा. गौरतलब है कि जब हिंदुस्तान अखबार अलीगढ़ में लांच हो रहा था तब प्रति अखबार हाकरों को कमीशन 75 पैसे मिलते थे. हिंदुस्तान ने लांचिंग के बाद कमीशन प्रति अखबार एक रुपये कर दिया. यह देख अन्य अखबारों ने भी कमीशन प्रति कापी एक रुपये कर दिया. अब सारे अखबारों ने मिलकर कमीशन को अचानक घटाकर 75 पैसे कर दिया है. बढ़ती महंगाई में इस तरह का छल किए जाने से अखबार वितरक नाराज हो गए और अखबार न बांटने की घोषणा कर दी थी.





