ऑनलाइन न्यूज सर्विस 'समाचार वार्ता' अब मैगजीन लांच करने जा रहा है. 'समाचार वार्ता' के ब्रांड नाम से ही प्रकाशित होने जा रहे इस मैगजीन की लांचिंग 1 जुलाई को होगी. समाचार वार्ता की संपादक सुषमा राजीव ने बताया कि हमलोग अभी तीन साल से ऑनलाइन न्यूज सर्विस उपलब्ध करा रहे थे. अब हम इसके साथ प्रिंट में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना चाहते हैं. इसी को देखते हुए हमने मैगजीन लांच करने की योजना बनाई है. 48 पेज के मैगजीन की कीमत 15 रुपये रखी गई है.
कंटेंट के बारे में सुषमा राजीव ने बताया कि हम लोग इस मैगजीन में राजनीति, खेल और क्राइम से जुड़ा कंटेंट देंगे. तीन साल में ऑनलाइन को मिले पाठकों की प्रतिक्रिया के बारे में संपादक का कहना है कि हम लोगों को ऑन लाइन में अच्छा रिस्पांस मिला है. आशा करते हैं हमारी पत्रिका भी पाठकों को खासा पंसद आएगी.





