उत्तराखंड में कामयाबी से उत्साहित हो कर वायस आफ नेशन चैनल ने अब राष्ट्रीय स्तर पर आने का फैसला किया है. चैनल को राष्ट्रव्यापी बनाने की जोर-शोर से तैयारी चल रही है. चैनल के ऑफिस सभी स्टेट में खोले जा रहे हैं. इसी कड़ी में चैनल को नेशनल लुक देने के लिए चैनल ने दिल्ली की MSA News Agency से हाथ मिलाया है. MSA News Agency चैनल को रोजाना के समाचारों के साथ साथ कई विशेष प्रोग्राम भी बनाकर देगी.
गौरतलब है कि MSA News Agency की कर्ता-धर्ता वरिष्ठ पत्रकार अरूणा सिंह हैं जो बीस साल से मीडिया में कार्यरत हैं. अरूणा सिंह ने पिछले साल ही मीडिया संस्थान मीडिया सक्सेस अकादमी की शुरुआत की थी. इस साल MSA NEWS AGENCY की शुरुआत की है. अरूणा सिंह ने बताया कि MSA News Agency के कई अन्य चैनल के साथ भी कंटेन्ट को लेकर बातचीत चल रही है.
PRESS RELEASE





