अंग्रेजी चैनल न्यूज एक्स से खबर है कि राहुल शिवशंकर ने इस्तीफा दे दिया है. राहुल अपनी नई पारी हेडलाइंस टुडे से शुरू करने जा रहे हैं. हेडलाइंस के साथ उनकी यह दूसरी पारी है. इसके पहले भी वो इस चैनल को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. हेडलाइंव में वे प्राइम टाइम एंकर होंगे. हेडलाइंव टुडे से इस्तीफा देने के बाद राहुल टाइम्स नाउ ज्वाइन कर लिया था. वहां से इस्तीफा देकर न्यूज एक्स पहुंचे थे.
कलश टीवी से खबर है कि देश दीपक मिश्र ने ज्वाइन किया है. वे मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. देश दीपक इसके पहले सत्य टीवी से जुड़े हुए थे. वे बिहार आंखों देखी, न्यूज वन इंडिया और साधना टीवी जैसे संस्थानों के साथ भी वे काम कर चुके हैं. चैनल के हेड विनीत श्रीवास्तव हैं. उल्लेखनीय है कि इस भक्ति चैनल का विस्तार किया जा रहा है.






