Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पत्रिका वालों! चोरी की खबर में एकाध शब्‍द तो बदल देते

प्रिंट मीडिया में किस प्रकार कॉपी-पेस्‍ट सिस्‍टम हावी होता जा रहा है, इसका अंदाजा पत्रिका के इंदौर संस्‍करण को देखकर लगाया जा सकता है. इस संस्‍करण में चोरी करके खबरें छप रही हैं. नई बानगी है पांच जून को प्रकाशित इंदौर संस्‍कर के सप्‍लीमेंट जस्‍ट इंदौर में प्रकाशित एक खबर. इस खबर ने चोरी करने की बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं. जस्‍ट इंदौर में पेज नम्‍बर 19 पर प्रकाशित खबर 'बार+बीच की दीवानी दिल्‍ली' को नवभारत टाइम्‍स से उठाया गया है.

यह खबर नवभारत टाइम्‍स के वेबसाइट पर कई दिन पहले ही प्रकाशित हो चुकी है. इसमें सबसे बुरी बात यह है कि चोरी की गई खबर में एकाध शब्‍द बदलने की भी कोशिश नहीं की गई है. पूरी खबर शब्‍दश: प्रकाशित कर दी गई है. अब पत्रिका ने चोरी की है तो डंके की चोट पर की है, पर मेरी गुजारिश है कि चोरी किया तो किया पर कुछ तो संपादित कर लेते पत्रिका वालों ताकि लगता कि यह खबर तुम्‍हारी है. यहां तक हेडिंग बदलने की भी जरूरत नहीं समझी गई. वाह रे पत्रिका वालों. चोरी हो तो ऐसी. 

नवभारत टाइम्‍स

पत्रिका

इन दोनों खबरों को स्‍पष्‍ट पढ़ने के लिए निम्‍न लिंक पर क्लिक करें –

नवभारत टाइम्‍स की खबर

पत्रिका की खबर

एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...