Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मनोज पमार होंगे हिंदुस्‍तान, बरेली के नए आरई!

: कानाफूसी : हिंदुस्‍तान में कुछ बदलाव होने की सूचना है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि ये सारे बदलाव निकाय चुनाव के बाद किए जाएंगे. प्रबंधन ने इसकी तैयारी कर ली है. बस इस पर इम्‍पलीमेंट करना बाकी रह गया है. बरेली के स्‍थानीय संपादक आशीष व्‍यास को प्रबंधन दिल्‍ली बुलाने जा रहा है. उन्‍हें कादंबिनी में लाया जाएगा. आशीष की जगह मनोज पमार को बरेली का स्‍थानीय संपादक बनाया जाएगा. खबर है कि मनोज को पिछले दिनों ही प्रमोट किया गया है और प्रबंधन उनके कार्य से खुश है.

मनोज की जगह दो नामों को इस सेटेलाइट यूनिट का संपादकीय प्रभारी बनाए जाने की चर्चा हो रही है. सूत्र बता रहे हैं कि यहां अलीगढ़ में ही तैनात रामकुमार शर्मा को संपादकीय प्रभारी बनाया जा सकता है. वहीं कुछ लोग बरेली में तैनात एनई योगेंद्र सिंह रावत के नाम की भी चर्चा कर रहे हैं. पर सूत्रों का कहना है कि रामकुमार शर्मा का दावा भारी लग रहा है. संभव है कि उनको ही जिम्‍मेदारी सौंपी जाए. हालांकि ये सारे बदलावों को निकाय चुनाव खतम होने के बाद अंजाम दिया जाएगा.

इन बदलावों के पीछे कारण बताया जा रहा है कि आशीष व्‍यास के पहले हिंदुस्‍तान जिस स्थिति में था, वह स्थिति अब अखबार की नहीं रही. सर्कुलेशन घटकर काफी नीचे आ चुका है. इससे प्रबंधन खुश नहीं है. अनिल भास्‍कर और केके उपाध्‍याय के समय में अखबार सर्कुलेशन के जिस स्‍तर तक पहुंचा था, अब वह स्थिति नहीं है. दूसरी तरफ अलीगढ़, मुरादाबाद जैसे यूनिट लांचिंग के बाद से ही अपनी पकड़ कंटेंट और बिजनेस दोनों में बनाकर रखे हैं. माना जा रहा है कि यह बदलाव परफार्मेंस के आधार पर तय किए गए हैं. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...