आजतक से खबर है कि पल्लवी त्यागी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थीं. पल्लवी ने अपनी नई पारी समाचार प्लस के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर सीनियर प्रोड्यूसर बनाया गया है. पल्लवी आजतक से पहले बीएजी, चैनल7 को भी अपनी सेवांए दे चुकी हैं. वे पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके ज्वाइन करने की पुष्टि समाचार प्लस के डाइरेक्टर उमेश कुमार ने की.





