दैनिक जागरण, देहरादून से खबर है कि ओंकार सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. ओंकार डीएनई के पोस्ट पर कार्यरत थे. समझा जा रहा है कि वे जल्द ही अपनी नई पारी किसी दूसरे संस्थान से शुरू कर सकते हैं. ओंकार ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला, बनारस से की थी. इसके बाद वे अमर उजाला के साथ बरेली और मेरठ में भी रहे. बारह साल अमर उजाला में काम करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया तथा अलीगढ़ में दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया. इसके बाद वे मेरठ आ गए. वे पिछले दो सालों से दैनिक जागरण को देहरादून में अपनी सेवाएं दे रहे थे.






