Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

ईएसपीएन से हिस्‍सा खरीदेगा मर्डोक का स्‍टार समूह

महीनों की ऊहापोह के बाद रूपर्ट मर्डोक का खेल प्रसारणकर्ता ईएसपीएन के साथ 16 साल पुराना रिश्ता टूट गया है। स्टार संयुक्त उपक्रम ईएसपीएन स्टार स्पोर्टस (ईएसएस) में ईएसपीएन की 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है। इस सौदे के बाद मर्डोक की कंपनी न्यूज कॉर्प एशिया में ईएसएस का पूरा दारोमदार खुद संभालेगी। उसके पास आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, इंगलिश प्रीमियर लीग और फॉर्मूला वन जैसी आकर्षक खेल स्पर्धाओं के प्रसारण अधिकार हैं।

महीनों की ऊहापोह के बाद रूपर्ट मर्डोक का खेल प्रसारणकर्ता ईएसपीएन के साथ 16 साल पुराना रिश्ता टूट गया है। स्टार संयुक्त उपक्रम ईएसपीएन स्टार स्पोर्टस (ईएसएस) में ईएसपीएन की 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है। इस सौदे के बाद मर्डोक की कंपनी न्यूज कॉर्प एशिया में ईएसएस का पूरा दारोमदार खुद संभालेगी। उसके पास आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, इंगलिश प्रीमियर लीग और फॉर्मूला वन जैसी आकर्षक खेल स्पर्धाओं के प्रसारण अधिकार हैं।

अप्रैल में जब स्टार इंडिया ने संयुक्त उपक्रम के बजाय अपने दम पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से 3,951 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में देश में होने वाले क्रिकेट मैचों के प्रसारण अधिकार खरीदे थे तभी इसके संकेत नजर आने लगे थे कि इन दोनों की राह जुदा हो रही है। न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष और सीईओ इंटरनैशनल जेम्स मर्डोक ने कहा कि इससे उनके कदम और मजबूत होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईएसपीएन में वॉल्ट डिज्नी की बहुलांश हिस्सेदारी है।

जानकारों का मानना है कि यदि ईएसपीएन भविष्य में भारत जैसे बाजार में खुद के दम पर खेल प्रसारण में कदम रखना चाहता है तो उसे कड़ी मशक्कत करनी होगी। इसकी वजह यही है कि क्रिकेट सहित अन्य बड़ी खेल स्पर्धाओं के प्रसारण अधिकार या तो ईएसएस के पास हैं या फिर दूसरे भारतीय खेल चैनलों के पास। -अध्यक्ष जॉन स्किपर ने कहा, 'ईएसएस के साथ 16 वर्षों के साथ के बाद हमने तय किया है कि हम एशिया में अपने दम पर संभावनाओं को भुनाएंगे।' बहरहाल ईएसपीएन एशियाई बाजार में अपने ईएसपीएन क्रिकइन्फो, ईएसपीएन एनएफसी और ईएसपीएन मोबाइल जैसे उपक्रमों को चालू रखेगा। साभार : बीएस

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...