Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

”मुझे बदनाम करने के लिए साजिश रची गई और फर्जी पत्रकार लिखा गया”

इंदौर में पत्रकारिता करने वाले राजेंद्र पांडेय काफी दु‍खी हैं. लम्‍बे समय से पत्रकारिता करने वाले राजेंद्र को पिछले दिनों एक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया था. यहां तक तो ठीक था, क्‍योंकि राजेंद्र ने इसे षडयंत्र माना तथा कानून पर भरोसा रखते हुए इसे कानूनी तरीके से निपटने की रणनीति तैयार की. परन्‍तु उनको दुख इस बात का है कि इंदौर से प्रकाशित दबंग दुनिया ने सिर्फ इस रिपोर्ट के आधार पर उनके नाम के आगे फर्जी पत्रकार जोड़ दिया.

इंदौर में पत्रकारिता करने वाले राजेंद्र पांडेय काफी दु‍खी हैं. लम्‍बे समय से पत्रकारिता करने वाले राजेंद्र को पिछले दिनों एक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया था. यहां तक तो ठीक था, क्‍योंकि राजेंद्र ने इसे षडयंत्र माना तथा कानून पर भरोसा रखते हुए इसे कानूनी तरीके से निपटने की रणनीति तैयार की. परन्‍तु उनको दुख इस बात का है कि इंदौर से प्रकाशित दबंग दुनिया ने सिर्फ इस रिपोर्ट के आधार पर उनके नाम के आगे फर्जी पत्रकार जोड़ दिया.

राजेंद्र सभी सबूतों और तथ्‍यों के साथ भड़ास को पत्र लिखा है ताकि उनकी तथा दबंग दुनिया में प्रकाशित खबर का सच सबके सामने आ सके. इन्‍होंने जस्टिस काटजू को भी पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है. नीचे राजेंद्र द्वारा भड़ास, जस्टिस काटजू को भेजा गया पत्र. दबंग दुनिया में प्रकाशित खबर और कुछ सबूत नीचे.


प्रतिष्ठा में,

श्री यशवंत जी, असली और नकली पत्रकार की इस लड़ाई मे आपके सक्रिय सहयोग की आवश्‍यकता है।

मान्यवर,

पिछले 8 वर्षों से मैं राजेन्द्र पाण्डेय इन्दौर (म.प्र.) में पत्रकारिता कर रहा हूं। पत्रकारिता के उच्च मानदण्डों व सिद्धातों के ईमानदारी से निर्वाह करने की दृष्टि से मैंने स्वयं का प्रकाशन शुरू किया, जिस में सर्वमंगला (पराविज्ञान पर अद्वितीय पत्रिका), स्वास्थ्यसूत्र (आयुर्वेद योग तथा अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण) तथा अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ साप्ताहिक सीक्रेट न्यूज़ प्लस नितांत प्रकाशित होते रहे हैं। साथ ही में टीवी 24 न्यूज़ चैनल का इंदौर ब्यूरो चीफ भी फरवरी 2012 हूं। जिससे इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के माध्यम से भी मैं मीडिया के प्रति अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन कर रहा हूँ।

शहर व सामाजिक तथा जनसामान्य के सरोकार से जुड़ी खबरों को सदैव प्राथमिकता देकर मैंने लगातार अपना कर्त्तव्य निभाया है। और केवल सिद्धांतों तथा सत्य के लिये पूरी निष्ठा से परिश्रम को ही प्रधानता दी है। लेकिन कुछ तथाकथित पत्रकारों की नजरों में मेरा यह कार्य खटकने लगा और उन्होंने मुझे बदनाम करने की नीयत से मेरे व मेरे कर्मियों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट कराने के साथ-साथ फर्जी शब्द से सम्बोधन करते हुए विभिन्न समाचार पत्रों में भ्रामक व स्तरहीन समाचार दिनांक 02 जून से प्रकाशित कराए गये। इस संदर्भ में दैनिक दबंग दुनिया के कैमरामैन प्रमोद जैन द्वारा हमको दी गई धमकी की लगभग 23 मिनट की रिकार्डिंग हमारे पास है।

इस ‘‘फर्जी’’ शब्द ने मुझे बुरी तरह से हिलाकर रख दिया है। और मेरे द्वारा विगत 8 वर्षों में किये गए वे कार्य जो जनसामान्य, सामाजिक सरोकारों का पोषण करने का कार्य कर रहे थे। आज खुद सूखे पत्तों की तरह काँपने लगे हैं। आप समझ सकते हैं कि मैं इस वक्त किस मानसिक, शारीरिक व आर्थिक, हालातों पर किस-किस तरह से शर्मिन्दगी बर्दाश्‍त कर रहा हूँ। आशा ही नहीं पूर्ण विश्‍वास है कि आप इस पूरे मामले में गंभीरता से विचार कर शीघ्रातिशीघ्र ठोस कार्यवाही करेंगे।

प्रार्थी

राजेन्द्र पाण्डेय

ब्यूरो चीफ- टीवी24 न्यूज़, इंदौर
स्वामी व प्रधान सम्पादक- सर्वमंगला मीडिया इंदौर


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...