Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

देहरादून में भास्‍कर के पूर्व संपादक को भूमाफिया ने दी गोली मारने की धमकी

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक भास्कर के पूर्व स्थानीय संपादक रहे राजेन टोडरिया को भूमाफिया ने दिन दहाड़े उनकी कार रोककर उनसे हाथापाई की और फिर उन्हे जान से मारने की धमकी दी। टोडरिया के साथ हुए वाकये से राज्य के पत्रकारों में रोष व्याप्त है और उन्होंने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य और प्रतिपक्ष के नेता अजय भट्ट से मिलकर आरोपी भू माफिया को गिरफ्तार करने की मांग की है। अड़तालीस घंटे गुजर जाने के बाद भी उत्तराखंड पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज पत्रकारों ने शनिवार को आम सभा की बैठक बुलाई है। जिसमें भावी आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक भास्कर के पूर्व स्थानीय संपादक रहे राजेन टोडरिया को भूमाफिया ने दिन दहाड़े उनकी कार रोककर उनसे हाथापाई की और फिर उन्हे जान से मारने की धमकी दी। टोडरिया के साथ हुए वाकये से राज्य के पत्रकारों में रोष व्याप्त है और उन्होंने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य और प्रतिपक्ष के नेता अजय भट्ट से मिलकर आरोपी भू माफिया को गिरफ्तार करने की मांग की है। अड़तालीस घंटे गुजर जाने के बाद भी उत्तराखंड पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज पत्रकारों ने शनिवार को आम सभा की बैठक बुलाई है। जिसमें भावी आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

 
देहरादून की नेहरु कालोनी थाने में राजेन टोडरिया द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि जब वह बुधवार को अपने निवास से जा रहे थे तब एक अज्ञात व्यक्ति, जिसकी कार संख्या यूके 7एडी 4614 है, ने उनके साथ हाथापाई और गाली गलौच की। थोड़ी दूर चलने के बाद उस व्यक्ति ने उनकी कार को ओवरटेक किया और बीच सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। जैसे ही श्री टोडरिया की कार वहां पर पहुंची वह व्यक्ति कार की खिड़की पर आया और उन्हे कहा कि बहुत बड़े पत्रकार बनते हो? गोली मारुंगा तो सारी पत्रकारिता निकल जाएगी। यह कहकर वह व्यक्ति तेजी से अपनी कार भगाकर चला गया। टोडरिया ने बताया कि उन्होने कार का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह कर नहीं पाए। 
 
टोडरिया ने कहा कि उस व्यक्तिको उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। टोडरिया ने पुलिस के रवैये पर नाराजी व्यक्त करते हुए कहा कि गाड़ी नंबर देने के बावजूद 24 घंटे में पुलिस गाड़ी मालिक का नाम भी पता नहीं लगा सकी। उनके पत्रकार साथियों ने उस व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी एकत्र कर मुख्यमंत्री को दे दी है।उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम प्रदीप चैधरी पुत्र साईं राम निवासी प्रेमप्रस्थ एन्क्लेव, बदरीपुर, देहरादून है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति अब राजपुर रोड पर कहीं रहता है। आरोपी जमीन बेचने के धंधे में है। उसके खिलाफ फर्जी कागजातों के बल पर जमीन बेचने की शिकायतें हैं। सन् 1994 में उत्तराखंड आंदोलनकारियों को डराने-धमकाने की कुछ घटनाओं में यह व्यक्ति भी संलिप्त था।
 
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, श्रमजीवी पत्रकार परिषद, हिमालयन जर्नलिस्टस एशोसियेशन समेत अनेक पत्रकार संगठनों ने इस घटना की तीव्र निंदा करते हुए दोषी व्यक्ति को फौरन गिरफ्तार करने और इसके अतीत की पूरी छानबीन करने की मांग की है। पत्रकार संगठनों ने कहा है कि सहारनपुर निवासी इस व्यक्ति के बारे में गहन छानबीन की जानी चाहिए तथा इसके द्वारा जोड़ी गई संपत्ति की भी जांच की जानी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि कहीं यह व्यक्ति किन्ही अवांछनीय गतिविधियों में तो लिप्त नहीं है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, हिमजा ने शनिवार को उज्ज्वल रेस्टोरेंट में पत्रकारों की आम सभा बुलाई है। इसमें भावी आंदोलन की रुपरेखा तय की जाएगी। पत्रकारों के एक शिष्टमंडल ने आज राजीव थपलियाल और गिरीश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष यशपाल आर्य और प्रतिपक्ष के नेता अजय भट्ट से मुलाकात कर पुलिस की सुस्ती पर नाराजगी व्यक्त की है। 
 
पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो राजधानी के सारे पत्रकार मुख्यमंत्री निवास तक प्रोटेस्ट मार्च करेंगे। पत्रकारों ने कहा है कि वे इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर ले जायेंगे और जंतर मंतर से एआईसीसी के कार्यालय तक प्रोटेस्ट मार्च करेंगे। टिहरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष प्रयाग पांडे, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीसी तिवारी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष मदन मोहन लखेडा, युवा पत्रकार मंच के अध्यक्ष अमरेंद्र बिष्ट समेत कई पत्रकार संगठनों ने पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए आरोपी को अरेस्ट करने की मांग की है।
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...