Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

वरिष्‍ठ पत्रकार हेमंत तिवारी पर हमला, मामला दर्ज

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी पर अपराधियों ने हमला कर दिया है. बीती रात करीब दो बजे यह घटना घटित हुई. जगह था हजरतगंज का नरही चौराहा. इस हादसे में हेमंत को काफी चोटें आयीं हैं और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. हेमंत तिवारी गुरुवार-शुक्रवार की रात हजरतगंज चौराहे पर थे. उनके साथ उनके कई साथी भी कार में मौजूद थे. इसी बीच अचानक कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया.

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी पर अपराधियों ने हमला कर दिया है. बीती रात करीब दो बजे यह घटना घटित हुई. जगह था हजरतगंज का नरही चौराहा. इस हादसे में हेमंत को काफी चोटें आयीं हैं और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. हेमंत तिवारी गुरुवार-शुक्रवार की रात हजरतगंज चौराहे पर थे. उनके साथ उनके कई साथी भी कार में मौजूद थे. इसी बीच अचानक कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया.

घटना के अनुसार हेमंत को हमलावरों ने हाकियों से काफी मारा. हमलावरों ने ईंट से हेमंत की कार पर भी हमला किया. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गयी. घटना में हेमंत के ड्राइवर अनिल पांडेय को भी चोटें आयी हैं. पुलिस में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट के अनुसार कि हजरतगंज चौराहे के निकट नरही क्षेत्र में कार बैक करने के विवाद हो गया था. रिपोर्ट के अनुसार हेमंत की कार पर दूसरी गाड़ी ने बैक के चलते डेंट कर दिया था. हेमंत ने ऐतराज किया, फलस्‍वरूप हेमंत पर हमला कर दिया गया.

खबर है कि टाइम्‍स चौराहे के होटल पर नियमित बैठकी करने वाले दुर्गेश चौरसिया व उनके लोगों ने हमला किया है. घटना की सूचना होते ही कई पत्रकार हेमंत के निवास पर जुट गये. बताते हैं कि हमलावर दुर्गेश चौरसिया को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी है.  वरिष्ठ पत्रकार को पीटे जाने की घटना की पत्रकार संगठनों ने निंदा की है.

उधर, इस खबर पर कुछ अन्‍य तथ्‍य भी मौजूद हैं. बताते हैं कि रात में हेमंत तिवारी और उनके साथी शराब में धुत्‍त होकर हजरतगंज के नरही इलाके में बवाल कर रहे थे. इन लोगों ने वहां से गुजर रहे कुछ लोगों पर भी आपत्तिजनक टिप्‍पणी कर दी. बवाल बढ़ा तो दोनों पक्ष पीटने-मारने पर आमादा हो गये. दूसरा पक्ष भारी पड़ गया तो हेमंत के साथी मौके से भाग निकले, लेकिन हेमंत तिवारी को दबोच कर पिटाई शुरू हो गयी. घटना की सूचना होते ही कई पत्रकार हेमंत पर जुट गये. बताते हैं कि हमलावर दुर्गेश चौरसिया को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी है.

लखनऊ से वरिष्‍ठ पत्रकार कुमार सौवीर की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...