Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सीआईएसएफ के जवानों ने फोटो जर्नलिस्‍ट को बंधक बनाकर पीटा

 

हरिद्वार। भेल में आग लगने की घटना की कवरेज करने गए एक फोटो पत्रकार को बंधक बनाकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने मारपीट कर कैमरा लूट लिया। घटना को लेकर पत्रकारों ने आरोपी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा और प्रदर्शन किया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 

हरिद्वार। भेल में आग लगने की घटना की कवरेज करने गए एक फोटो पत्रकार को बंधक बनाकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने मारपीट कर कैमरा लूट लिया। घटना को लेकर पत्रकारों ने आरोपी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा और प्रदर्शन किया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
भेल की सीएफएफपी यूनिट में शुक्रवार देर रात आग लग गई थी। इस मामले में कवरेज करने गए फोटोग्राफर शिवांग अग्रवाल ने फैक्ट्री कैंपस के बाहर से फोटो लेने शुरू किए। आरोप है कि गेट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उसके साथ मारपीट कर कैमरा छीन लिया और परिसर में ही बंधक बना लिया। इस दौरान उसके गले से चेन भी लूट ली। सूचना पर अन्य पत्रकार भी मौके पर पहुंचे तो आरोप है उनके साथ भी अभद्रता की गई।
 
 गुस्साए पत्रकारों ने भेल के ईडी वीरेंद्र पांधी के आवास पर धरना देने की चेतावनी दी। पुलिस की हस्तक्षेप पर शिवांग को छुड़वाया गया। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद देरशाम रानीपुर पुलिस ने शिवांग की ओर से सीआईएसएफ कर्मी वीएस मीणा समेत चार-पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उधर, सीआईएसएफ कर्मी वीरेंद्र सिंह की ओर से भी करीब 15 पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। रविवार को पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय राज्यमंत्री हरीश रावत से मिलेगा। साभार : अमर उजाला
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...