मीरजापुर के हिन्दुस्तान अखबार के ब्यूरो कार्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया। जब ब्यूरो प्रभारी आपे से बाहर हो गये। बस फिर क्या होना था उनका एक स्ट्रिगंर से खबर को लेकर जमकर कहासुनी होने लगी। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों ने एक दूसरे को देख लेने तक की धमकियां दीं। अपशब्दों का भी आदान-प्रदान हुआ।
सूत्रों का कहना है कि यह विवाद आमतौर पर कार्यालयों में खबरों को लेकर होने वाले विवाद से अलग था. गरमा गरम बहस होने के बजाय बात अपशब्दों तथा एक दूसरे को देख लेने तक पहुंच गई. वहां पर मौजूद अन्य पत्रकार किसी तरह बीच बचाव करके मामले को सुलटाया. इस संदर्भ में जब तृप्त चौबे से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल नॉट रिचेबल बताता रहा।