: इस तरह की कोई सीडी ही नहीं : सीमावर्ती बाड़मेर जिले में अश्लील सीडी की गूंज पुरे राजस्थान में गत एक सप्ताह से सुनाई दे रही है। इस अश्लील सीडी की सच्चाई को ले कर काफी मशक्कत करने के बाद चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि ऐसी कोई सीडी है ही नहीं। जिस सीडी को लेकर इतना बवाल मचा वो महज एक फर्जी खबर पर आधारित था। यहां तक कि इंडिया टुडे, जिसने सबसे पहले खबर प्रकाशित की, वह भी महज हवा में तीर के सामान था, क्योंकि ऐसी कोई सीडी बाड़मेर के राजनेताओं की नहीं है। एक भी सीडी होने का दावा कोई चैनल या समाचार पत्र नहीं कर रहा, सब हवा में तीर चला रहे हैं।
बाड़मेर सहित राजस्थान के नेताओं के लिए यह सुखद समाचार है कि बाड़मेर की कोई सीडी हें ही नहीं। उल्लेखनीय है गत एक सप्ताह से राजस्थान की कांग्रेस की राजनीति में इस तथाकथित असलील सीडी को लेकर भूचाल आया हुआ है। हर कोई इसे प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। इस काण्ड की सीडी प्राप्त करने के लिए इलेक्ट्रानिक तथा प्रिंट मीडिया ने खूब हाथ मार लिए मगर किसी को सफलता नहीं मिली। तब कइयों ने इस कथित सीडी का सौदा जोधपुर में होने की अफवाह फैलाई। पुरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल करने पर सामने आया कि महज एक फर्जी खबर पर इस कथित सीडी की अफवाह मीडिया में फैल गयी। चूँकि भंवरी तथा अभिषेक मनु सिंघवी के अश्लील सीडी कांड के बाद ऐसी अश्लील काण्ड की सीडी की मीडिया में खबरों की मांग जोरदार बनी हुई थी। फर्जी खबर को देश की मीडिया ने हाथों हाथ लिया जबकि वास्तविकता वह है कि ऐसी कोई सीडी है ही नहीं। यह खबर बाड़मेर के नेताओं के लिए राहत भरी हो सकती है। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री भी राहत की सांस ले सकेंगे।
बाड़मेर से चंदन भाटी की रिपोर्ट.