गाज़ियाबाद में शुक्रवार को दिन निकलते ही तीन बाइक सवार लुटेरों ने महिला मीडियाकर्मी को अपना निशाना बनाया. बाईक सवार बदमाशो ने स्कूटी को ओवरटेक करके सोने की चेन, कंगन व पर्स लूटकर फरार हो गए. घटना के सम्बन्ध में पीड़िता की ओर से इंदिरापुरम इलाके के थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है.
पुलिस की मानें तो एक निजी न्यूज़ चैनल में कार्यरत वर्षा चौधरी रोजाना की तरह खोड़ा पुल के पास अपने दफ्तर के लिए निकली थीं कि तभी पुल पार करते ही पीछे से एक बाईक पर सवार तीन लुटेरों ने वर्षा की चेन कंगन व पर्स लूटकर फरार हो गए. वर्षा रोजाना उसी रास्ते से अपने दफ्तर को जाती थीं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है और सम्बंधित थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जल्द ही लुटेरे उनकी गिरफ्त में होंगे.
सुयश चित्रांशी की रिपोर्ट.






