Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिंदी दैनिक ‘मारवाड़ पत्रिका’ का बंगलुरू एडिशन चौदह जून को

राजस्थान से प्रकाशित हो रहे हिंदी दैनिक ''मारवाड़ पत्रिका'' अपना विस्तार करते हुए बैंगलोर एडिशन 14 जून को लॉन्च करने जा रहा है। अखबार के प्रकाशक और संपादक मुकेश सुंदेशा ने बताया कि हम लोगों को राजस्थान में अच्छा रिस्पांस मिला है और अब हम लोग बैंगलोर से इस अखबार का एडिशन शुरू करने जा रहे हैं। शुरुआत में इस अखबार की करीब सात हजार कॉपियां प्रकाशित की जायेंगी। 16 पेज का यह कलर अखबार तीन रुपये में उपलब्ध होगा।

राजस्थान से प्रकाशित हो रहे हिंदी दैनिक ''मारवाड़ पत्रिका'' अपना विस्तार करते हुए बैंगलोर एडिशन 14 जून को लॉन्च करने जा रहा है। अखबार के प्रकाशक और संपादक मुकेश सुंदेशा ने बताया कि हम लोगों को राजस्थान में अच्छा रिस्पांस मिला है और अब हम लोग बैंगलोर से इस अखबार का एडिशन शुरू करने जा रहे हैं। शुरुआत में इस अखबार की करीब सात हजार कॉपियां प्रकाशित की जायेंगी। 16 पेज का यह कलर अखबार तीन रुपये में उपलब्ध होगा।

गैर हिंदी भाषी क्षेत्र में अखबार का एडिशन शुरू करने के विचार पर मुकेश का कहना है कि बंगलुरू में बड़ी संख्या में राजस्थान और बाकी हिंदी भाषी क्षेत्र के लोग रहते हैं और बंगलुरू में एक अच्छे हिंदी दैनिक की जरूरत थी और उसी जरूरत को पूरा करने के लिए हम अखबार का प्रकाशन वहां से कर रहे हैं।

अखबार के कंटेंट के बारे में मुकेश का कहना है कि हम लोग राजस्थान के एडिशन में तो मुख्यतया राजस्थान की खबरों पर फोकस करते हैं।  इसमें भी ज्यादा मारवाड़ एरिया की खबरें पाठकों को पढ़ने को मिलती है जो कि बाकी अखबारों में नहीं होती हैं।  बंगलुरू एडिशन में भी हम लोग लोकल खबरों को ज्यादा तवज्जो देंगे। वहां की भाषा दूसरी होने की वजह से उन्हें उनकी स्थानीय खबरें नहीं मिलती हैं। अब राजस्थान प्रवासियों को उनकी खुद की मातृभाषा में उनके रीजन की खबरें पढने को मिलेगी।
 
भविष्य को योजनाओं के बारे में मुकेश का कहना है कि अभी हमारा मुख्य फोकस बैंगलोर एडिशन पर है उसके बाद हम लोग आंध्रप्रदेश और तमिलनाडू में विस्तार करेंगे। अखबार की शुरुआत एक साप्ताहिक के रूप में 20 जून 2007 में की गई थी उसके बाद पाठकों की मिल रही अच्छी प्रतिक्रियाओं को देखते हुए इसे 10 जनवरी 2010 को दैनिक कर दिया गया। अखबार का राजस्थान एडिशन आठ पेज का है और इसकी कीमत दो रुपये रखी गई है।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...