Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सीएम के कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ अभद्र रवैया, पीसीआई का पहचान पत्र मांगा गया

 

मुंबई : वाशी में आयोजित मुख्‍यमंत्री के एक कार्यक्रम में पत्रकारों से दुर्व्‍यवहार किया गया। सुरक्षा के नाम पर उनकी बेइज्‍जती की गई। उनसे प्रेस काउंसिल का पहचान पत्र मांगा गया। जबकि इन पत्रकारों को आमंत्रण पत्र देकर बुलाया गया था। सुरक्षा के नाम पर की गई बेइज्‍जती से नाराज कई पत्रकार कार्यक्रम को बिना कवरेज किए ही बाहर निकल गए।

 

मुंबई : वाशी में आयोजित मुख्‍यमंत्री के एक कार्यक्रम में पत्रकारों से दुर्व्‍यवहार किया गया। सुरक्षा के नाम पर उनकी बेइज्‍जती की गई। उनसे प्रेस काउंसिल का पहचान पत्र मांगा गया। जबकि इन पत्रकारों को आमंत्रण पत्र देकर बुलाया गया था। सुरक्षा के नाम पर की गई बेइज्‍जती से नाराज कई पत्रकार कार्यक्रम को बिना कवरेज किए ही बाहर निकल गए।
 
स्माल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन  की तरफ से नवी मुंबई के वाशी स्थित विष्णु दास भावे नाट्यगृह में आयोजित कार्यक्रम के लिए सभी अखबारों के कार्यालय और पत्रकारों को निमंत्रण पत्रिका दिया गया था। इस पत्रिका में कार्यक्रम का समय २ बजे दिया गया था, जिस के अनुसार दोपहर २ बजे पत्रकार विष्णुदास भावे नाट्यगृह के गेट पर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद पुलिस जवानों ने उन्‍हें प्रवेश करने से रोक दिया। बताया गया की अंदर सुरक्षा के इंतजाम का काम शुरु है इस लिए थोड़े समय के लिए रूक जायें। ३ बजे पुन: गेट पर जाने पर वहां मौजूद स्माल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन के सदस्य और पुलिस जवानों ने पत्रकारों से उनका पहचान पूछा। पत्रकारों ने पहचान पत्र दिखाया तो कुछ पत्रकारों को गेट के अंदर प्रवेश दिया गया।  
 
अभी कुछ पत्रकार बाहर ही थे कि गेट पर एक अधिकारी आ गया तथा अंदर प्रवेश किए पत्रकारों को वापस बुलाकर उन का पहचान पत्र मांगा और कहा कि आप लोग अपने आप का खुद का अखबार निकाल लेते हैं और आ जाते हैं। हमने ये सब अख़बार आज तक नहीं देखा है और अंदर भेजने से इनकार कर दिया। उस अधिकारी को बताया गया कि निमंत्रण पत्रिका भेजे जाने पर ही आए हैं। इस पर उस पुलिस अधिकारी ने बताया कि आप लोग प्रेस काउन्सिल का पहचान पत्र लाओ तो प्रवेश दिया जाएगा। हमें ऊपर से आदेश आया है कि जिसके पास प्रेस काउंसिल का पहचान पत्र होगा उसे ही प्रवेश दिया जाए। 
 
इस दौरान वहां मराठी दैनिक गावकरी के अनंत कुमार गवई, नवभारत के फोटो ग्राफर असफाक अली नियाजी और हमारा महानगर के नागमणि पाण्डेय मौजूद थे, तभी सभी लोगों ने इस का विरोध किया। इस पर हमारा महानगर के पत्रकार नागमणि पाण्डेय ने उस पुलिस अधिकारी से कहा कि वे लोग एसोसिएशन की तरफ से निमंत्रण भेजे जाने के बाद आए हैं तथा उस निमंत्रण पर प्रेस काउंसिल का कार्ड या आदेश पत्र लाने को नहीं लिखा गया था। इस के बाद से कई पत्रकार इस कार्यक्रम का विरोध कर वहां से चले गए तो कई लोग वहां उस अधिकारी का विरोध कर अंदर प्रवेश किए। तमाम पत्रकारों ने इस अधिकारी के रवैये का विरोध करते हुए सीएम के कार्यक्रम का बायकाट कर‍ दिया। 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...