: गाजीपुर जिले में निर्दोष युवक रविकांत सिंह पर पुलिस द्वारा गैंगस्टर लगाए जाने का प्रकरण : मायावती सरकार के भ्रष्ट अफसरों, मंत्रियों की लगातार खाल खींचते रहने वाले चर्चित हिंदी दैनिक डेली न्यूज एक्टिविस्ट ने निर्दोष युवक पर गाजीपर पुलिस द्वारा गैंगस्टर लगाए जाने के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया है. अखबार ने यह खबर फ्रंट पेज पर प्रकाशित कर संदेश दिया है कि वे लोग जिनका इस सिस्टम में कोई माई-बाप नहीं है, और जिनकी आवाज इस भ्रष्ट व्यवस्था में दब जा रही है, उनकी लड़ाई को मंच प्रदान करेगा यह अखबार.
डेली न्यूज एक्टिविस्ट ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करके वाकई एक एक्टिविस्ट की भूमिका निभाई है. उनके इस तेवर को हम प्रणाम करते हैं. खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.- यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया





