हिंदुस्तान, बरेली से सूचना है कि जनरल मैनेजर सम्राट नायक का तबादला रांची हो गया है. नए यूनिट हेड के रूप में मेरठ से आकर बरेली में काम सुनील गोयल ने संभाल लिया है. सम्राट करीब तीन साल से बरेली में कार्यरत थे. उनका कार्यकाल उतार चढ़ाव व सफलताओं-असफलताओं से युक्त रहा.
अमर उजाला, देहरादून में तबादलों का दौर जारी है. एक दशक से अधिक समय से सब एडीटर के पद पर तैनात रहे इंद्रेश कोहली का तबादला हल्द्वानी कर दिया गया है. अमर उजाला में पत्रकारों को हटाने और तबादलों का सिलसिला धीरे-धीरे चल रहा है ताकि ज्यादा हो हल्ला न हो और यह रुटीन कार्रवाई मानी जाए. इसके अलावा डीएनई लव कुमार के इस्तीफा देने की चर्चा है. वह कुछ दिन पहले ही देहरादून तबादले पर आए थे. उनके मेरठ में हिंदुस्तान ज्वाइन करने की चर्चा है. फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
दैनिक भास्कर, धनबाद के सीनियर सब एडिटर दीपक शुक्ल ने इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफा देने के बाद गिरिडीह डेस्क को अब डीएनई जेब अख्तर देख रहे हैं. काफी दिनों से प्रबंधन द्वारा साइडलाइन किये गए जेब साहब को अब ठीकठाक काम मिला है.
उपरोक्त सूचनाएं मेल के जरिए भड़ास4मीडिया को मिली हैं और इनकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकी है.





