पत्रकारों के लिए नम्बर एक अविश्वसनीय अखबार बन चुका दैनिक जागरण हरामखोरी के साथ अब छल भी करने लगा है. पत्रकारों के तबादले के बाद उन्हें ज्वाइन ही नहीं कराया जा रहा है. बरेली से रांची भेजे गए सुधांशु श्रीवास्तव के साथ भी प्रबंधन ने ऐसा ही छल किया है. इससे नाराज सुधांशु ने डिप्टी लेबर कमिश्नर के पास शिकायत करने के अलावा प्रबंधन को भी नोटिस भेजा है. इसी क्रम में मुरादाबाद के पत्रकार प्रमोद कुमार झा ने भी डीएलसी के यहां मामला दर्ज कराया है.
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्रबधंन ने कई कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा लिया था, जिसके बाद कर्मचारियों ने प्रबंधन का आदेश मानने से इनकार कर दिया. प्रबंधन ने इनकार करने वाले कर्मचारियों का तबादला दूसरे यूनिटों में कर दिया गया. परन्तु प्रबंधन ऐसे कर्मचारियों से छल किया. जब कर्मचारी तबादला किए गए यूनिट में ज्वाइनिंग लेने पहुंचे तो वहां ज्वाइनिंग लेने से इनकार कर दिया गया. इसी तरह का छल सुधांशु श्रीवास्तव के साथ किया गया.
इससे नाराज सुधांशु श्रीवास्तव ने पूरे मामले की शिकायत डीएलसी से की है. उन्होंने प्रबंधन को भी नोटिस भेजा है. इसके पहले भी कई कर्मचारी प्रबंधन की शिकायत डीएलसी से कर चुके हैं. इसी तरह मुरादाबाद यूनिट से हटाए गए प्रमोद कुमार झा ने भी प्रबंधन को डीएलसी कोर्ट में घसीटा है.