Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मीटिंग में ज्ञानेंद्र शर्मा के साथ बदतमीजी, जनसंदेश टाइम्‍स से इस्‍तीफा दिया

 

जनसंदेश टाइम्‍स, लखनऊ से खबर है कि प्रधान संपादक ज्ञानेंद्र शर्मा का इस्‍तीफा हो गया है. सूत्रों का कहना है कि एमडी अनुज पोद्दार ने भरी मीटिंग में उनके साथ बदतमीजी की. अखबार का प्रभार संभालने के बाद से ही विवाद में रहने वाले अनुज पोद्दार ने वरिष्‍ठ पत्रकार तथा सूचना आयुक्‍त रह चुके ज्ञानेंद्र शर्मा के साथ जिस तरह का व्‍यवहार किया उससे पत्रकार खासे नाराज हैं.

 

जनसंदेश टाइम्‍स, लखनऊ से खबर है कि प्रधान संपादक ज्ञानेंद्र शर्मा का इस्‍तीफा हो गया है. सूत्रों का कहना है कि एमडी अनुज पोद्दार ने भरी मीटिंग में उनके साथ बदतमीजी की. अखबार का प्रभार संभालने के बाद से ही विवाद में रहने वाले अनुज पोद्दार ने वरिष्‍ठ पत्रकार तथा सूचना आयुक्‍त रह चुके ज्ञानेंद्र शर्मा के साथ जिस तरह का व्‍यवहार किया उससे पत्रकार खासे नाराज हैं.
 
ज्ञानेंद्र शर्मा को डा. सुभाष राय के इस्‍तीफा देने के बाद अखबार का प्रधान संपादक बनाया गया था. डा. राय भी अनुज के रवैये से तंग आकर अखबार को अलविदा कहा था, जिस तरीके से अनुज का व्‍यवहार संपादकों के प्रति है, उसे कतई उचित नहीं कहा जा सकता है. अनुज के बदतमीजी के बाद वरिष्‍ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपना इस्‍तीफा सौंप दिया. मामला इतना तल्‍खी भरा था कि ज्ञानेंद्र शर्मा के इस्‍तीफा देते ही अनुज ने प्रिंट लाइन में संपादक के रूप में अपना नाम प्रकाशित करवा लिया. 
 
जनसंदेश टाइम्‍स में काम करने वाले पत्रकार अनुज पोद्दार के रवैये से पूरी तरह नाराज हैं. संभावना जताई जा रही है कि कई और पत्रकार भी इस्‍तीफा दे सकते हैं. इस संदर्भ में ज्ञानेंद्र शर्मा से बात करने का प्रयास किया गया परन्‍तु उनसे बात नहीं हो पाई. वहीं एमडी अनुज पोद्दार का कहना था कि ज्ञानेंद्र शर्मा ने इस्‍तीफा दिया है. जल्‍द ही नए संपादक की नियुक्ति की जाएगी.  
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...