दैनिक जागरण, जालंधर से विज्ञापन के दबाव के चलते इस्तीफा देने वाले दो पत्रकारों को प्रबंधन ने मना लिया है. इनमें से एक का तबादले का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है. देवेंद्र सिंह का तबादला होशियारपुर कर दिया गया है. निखिल शर्मा जालंधर में ही कार्यरत रहेंगे. प्रबंधन ने उन्हें भरोसा दिया है कि उन पर विज्ञापन का प्रेशर नहीं डाला जाएगा. डिप्टी चीफ रिपोर्टर अशोक अनुज का तबादला चंडीगढ़ के लिए कर दिया गया है.
बीबीसी वर्ल्डवाइड में एड-सेल्स में कार्यरत सीमा मोहपात्रा ने त्यागपत्र दे दिया है. वे यहां पिछले 12 साल से काम कर रहीं थी. सीमा बीबीसी की एड-सेल्स कंपनी की रीजनल डायरेक्टर थीं. उनकी नई पारी के बारे में पता नहीं चल पाया है.





