दैनिक जागरण के नोएडा स्थित मुख्यालय से खबर है कि अनिल निगम ने इस्तीफा दे दिया है. वे दिल्ली एनसीआर के इनपुट हेड के बतौर काम कर रहे थे. अनिल निगम ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की और कहा कि प्रबंधन उनका तबादला दिल्ली एनसीआर के बाहर करना चाहता था और इसके लिए वे तैयार नहीं थे. इसी कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. अनिल के मुताबिक उनके मां पिता उनके साथ रहते हैं और उनकी देखरेख के कारण वे बाहर जा पाने में असमर्थ हैं.
अनिल खुद को लेकर उड़ाई गई कई तरह की चर्चाओं को निराधार बताया. उनका कहना है कि हर शख्स के कुछ निंदक होते हैं जो उल-जुलूल टाइप की बातें उड़ाते रहते हैं. उधर, सूत्रों का कहना है कि अनिल निगम का किसी लड़की के साथ अफेयर की चर्चाएं थी, जिसको लेकर लड़की ने प्रबंधन से शिकायत की थी और जांच के बाद प्रबंधन ने अनिल को कार्यमुक्त कर दिया. हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई और अनिल ने भी इन सब बातों का खंडन किया.





