लुधियाना का किस्सा है. दैनिक भास्कर आफिस में काम कर रहे रिपोर्टर कृष्ण गोपाल की नौकरी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में चली गई. उन्होंने एक महिला रिपोर्टर को हॉट क्या बोल दिया, प्रबंधन इतना नाराज हुआ कि उनसे इस्तीफा लिखवा लिया. सूत्रों के मुताबिक महिला रिपोर्टर ने खुद को हॉट कहे जाने की शिकायत प्रबंधन से की थी. इसी के बाद प्रबंधन ने एक्शन लिया.
बताया जाता है कि स्पोर्ट्स रिपोर्टर कृष्ण गोपाल ने आफिस के अंदर महिला रिपोर्टर को एकांत में देखकर कहा- ''तुम बेहद हाट लगती हो''. महिला रिपोर्टर को यह कमेंट नागवार गुजरा. उसने खुद के प्रति घटिया नजरिया रखे जाने को लेकर प्रबंधन से इसकी शिकायत कर दी. प्रबंधन ने आनन फानन में रिपोर्टर से इस्तीफा देने को कह दिया. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि कृष्ण गोपाल ने खुद इस्तीफा दे दिया. बताया जाता है कि कृष्ण गोपाल ने छह महीने पहले ही दैनिक भास्कर के साथ नौकरी शुरू की थी.






