Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

गाजीपुर के एसओजी प्रभारी पर लूट का आरोप, सुनिए आडियो टेप

गाजीपुर जिले के थाना सुहवल ग्राम नवली के चंद्रशेखर सिंह की माता के नाम से देशी शराब की दुकान अटवा मोड़, थाना नोनहरा में है. उसकी देखभाल चंद्रशेखर सिंह करते हैं. इनका आरोप है कि दिनांक 14-06-2012 को रात करीब 8.30 बजे एसओजी प्रभारी श्री रणजीत राय अपने चार सहयोगियों को लेकर देशी शराब की दुकान पर पहुंचे तथा जांच करने के बहाने दुकान के सेल्समैन राजेश सिंह निवासी इटहरा थाना-करण्डा से दुकान का दरवाजा खुलवा कर सेल्स मैन को असलहा दिखाते हुए जबरदस्ती गल्ले में मौजूद बिक्री की 25,500/- रुपये लूट लिये.

गाजीपुर जिले के थाना सुहवल ग्राम नवली के चंद्रशेखर सिंह की माता के नाम से देशी शराब की दुकान अटवा मोड़, थाना नोनहरा में है. उसकी देखभाल चंद्रशेखर सिंह करते हैं. इनका आरोप है कि दिनांक 14-06-2012 को रात करीब 8.30 बजे एसओजी प्रभारी श्री रणजीत राय अपने चार सहयोगियों को लेकर देशी शराब की दुकान पर पहुंचे तथा जांच करने के बहाने दुकान के सेल्समैन राजेश सिंह निवासी इटहरा थाना-करण्डा से दुकान का दरवाजा खुलवा कर सेल्स मैन को असलहा दिखाते हुए जबरदस्ती गल्ले में मौजूद बिक्री की 25,500/- रुपये लूट लिये.

आरोप है कि रणजीत राय ने धमकी भी दिया कि साले फिर आयेंगे, अपने मालिक को बता देना. वहां से निकलने के बाद एसओजी प्रभारी ने चंद्रशेखर के मोबाइल नंबर पर फोन कर गाली देते हुए धमकी दी कि लूटा है व आगे भी लूटेंगे और तुम्हे बर्बाद कर देंगे. चंद्रशेखर सिंह ने अपने साथ हुई बातचीत को मोबाइल में रिकार्ड कर लिया है. वाइस रिकार्डर (सीडी) के साथ एक अप्लीकेशन देकर उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने शिकायती पत्र रिपोर्ट थाना नोनहरा जाकर सौंपा लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई. चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि वह और उनका सेल्समैन इस घटनाक्रम से काफी डरे व सहमे हुए हैं.

ये रहा एसओजी प्रभारी रणजीत राय और देशी शराब के दुकानदार चंद्रशेखर सिंह के बीच बातचीत के दो आडियो टेप. सुनने से पहले वाल्यूम फुल कर लें और प्ले सिंबल पर क्लिक कर दें…

 


इस पूरे प्रकरण पर एसओजी प्रभारी रणजीत राय का कहना है कि जो चंद्रशेखर सिंह उन पर लूटने का आरोप लगा रहा है वह खुद सरासर झूठा और विश्वासघाती है. अपने झूठ और धोखे को छुपाने के लिए वह उन पर आरोप मढ़ रहा है. रणजीत राय के मुताबिक जंगीपुर थाने में तैनाती के दौरान चंद्रशेखर ने नई गाड़ी खरीदने के लिए उनसे पैसे उधार लिया था. उसने वादा किया था कि वह जल्द चुका देगा क्योंकि उसका खुद का देशी दारू का ठेका है और तीस चालीस हजार रुपये की हर रोज कमाई होती है. इस भरोसे पर चंद्रशेखर को पैसा दे दिया पर उसने कई महीने बीत जाने के बाद भी नहीं लौटाया तो उन्होंने पैसे वापस मांगा. तब वह आजकल, जनवरी फरवरी, इस काम के बाद, उस काम के बाद… जैसे बहाने करके टरकाने लगा. कभी कहता भाई के तिलक के बाद दे दूंगा तो कभी कहता कि भाई की शादी के बाद दे दूंगा. एक बार जब पैसे की सख्त जरूरत पड़ी तो चंद्रशेखर से तत्काल पैसे देने को कहा. तब उसने हफ्ते भर में देने की बात कही. फिर भी उसने पैसे नहीं दिया. बाद में काफी दबाव बनाने पर पैसे दिए लेकिन पूरा नहीं दिया, कुछ पैसा अब भी बाकी है. पिछले दिनों जब फोन पर उससे पैसे लौटाने को कहा तो उसने पैसे उधार होने से ही इनकार कर दिया.


…भड़ास पर टेप कई और भी हैं… नीचे दिए जा रहे हैं उनके लिंक… नीचे की हेडिंग पर क्लिक करें और सुनें…

महिला आईपीएस ने मीडिया को नौटंकी व असंवैधानिक बताया

अवैध शराब की बिक्री में अमर उजाला का पत्रकार फंसा

पंद्रह हजार रुपये दो वरना निकाल दूंगा…

अमर सिंह की कई लोगों से फोन पर सनसनीखेज बातचीत के टेप

सुपर दलाल नीरा राडिया की नेताओं, उद्योगपतियों, पत्रकारों से सनसनीखेज बातचीत के टेप

पत्रकार को सीओ किस तरह बना रहा मूर्ख, सुनें यह टेप

संपादक महोदय के नाम गालियों का पैगाम

चौदह वर्षीय बालक के मोबाइल में घूसखोर कैद

शहर एक, माइक आईडी दो-दो

अफसर की पत्नी और पत्रकार की बीवी के बीच की गालीवार्ता सुनें

अग्निवेश-कपिल सिब्बल गुप्त संवाद

स्ट्रिंगर मुद्दे पर अंबिका वचन


(सुनें)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...