Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

बरेली में दैनिक जागरण और आई-नेक्स्ट के संपादकों व मैनेजरों को जमकर पीटा गया

बरेली से एक बड़ी खबर आ रही है. दैनिक जागरण और आई-नेक्स्ट के मैनेजरों-संपादकों को जमकर पीटा गया है. जागरण के लोगों का आरोप है कि हमला करने वाला कांग्रेस का मेयर पद का प्रत्याशी है. मामला निकाय चुनाव से संबंधित है. आई-नेक्स्ट की तरफ से निकाय चुनाव पर ओपेन फोरम नामक एक कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम के लिए इंट्री निमंत्रण पत्र के माध्यम से रखा गया था और कार्यक्रम के लिए चुनाव आयोग से अनुमति भी ली गई थी. आई-नेक्स्ट प्रबंधन ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की भी मांग की थी.

दैनिक जागरण और आई-नेक्स्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि ओपेन फोरम प्रोग्राम के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अमजद सलीम ने अपने पचास साठ समर्थकों के साथ हमला बोल दिया और बारह तेरह राउंड हवाई फायरिंग भी की गई. जो जहां मिला उसे जमकर पीटा गया. सूचना है कि दैनिक जागरण के महाप्रबंधक एएन सिंह, संपादक अवधेश गुप्ता, आई-नेक्स्ट के एडिटर कुणाल, यूनिट मैनेजर योगेश समेत कई लोग बुरी तरह पीटे गए. योगेश के सिर में दर्जन भर से ज्यादा टांके आए हैं. इस घटना से मीडिया जगत और जिला प्रशासन भौचक्का है. किसी अखबार के कार्यक्रम के दौरान इस तरह हमला करने और संपादक व मैनेजर को पीटने की यह पहली घटना है. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. विस्तृत और पुष्ट खबर की प्रतीक्षा की जा रही है.

इन्हें भी पढ़ें-

पेड न्यूज व चुनावी पैकेज के कारण हुआ हमला!

छह लाख रुपये मांगे थे : अमजद सलीम (सुनें टेप)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...