यशवंत जी, एक अरसे से भड़ास देख रहा हूँ. पहली बार कोई खबर दे रहा हूँ. लेकिन चाहता हूँ कि पहचान गुप्त रखी जाये. खबर डीएनए, जयपुर के बारे मे है. इस अख़बार का एक कॉलम है जिसमें रिपोर्टर कोई रोचक खबर पेश करते हैं. लेकिन ''रिपोर्टर रफ बुक'' नाम के इस कॉलम मे अब तक रोचक की बजाय हास्यास्पद और बचकाने वाकये ही ज्यादा आये हैं. कुछ भी आंय बांय शांय लिखते है. न केवल किस्से मनगढ़ंत, स्तरहीन और उबाऊ होते है बल्कि भाषा भी खास नहीं होती.
लेकिन कल यानि 14 नवम्बर को तो हद हो गयी. रिपोर्टर ने हनुमान को मंकी गॉड (monkey God) लिख मारा. ये तो गनीमत है की किसी हिंदूवादी संगठन के लोगों की नज़र नहीं पड़ी वरना इनकी खुद की गत वाकई बन्दर जैसी बना देता. धन्ययवाद. आशा करता हूँ कि आप मेरी पहचान गुप्त रखेंगे.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





