आगरा से प्रकाशित दैनिक हिन्दुस्तान अखबार के एटा एडिशन में एक खबर छपी है जिसमें एक जिंदा व्यक्ति को मरा बताया गया है. घटना एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम नगला केवल की है. यहां का निवासी अमित कुछ दिनों से बरसाती की बेटी से इश्क करने लगा था. बरसाती को जब यह बात पता चली तो उसे ठीक नहीं लगा, उसने इस पर ऐतराज किया. इससे खफा प्रेमी अमित ने 14 जून, 2012 को बरसाती को गोली मार दी. ग्रामीणों ने जिला चिकित्सालय में बरसाती को भर्ती कराया. बाद में उसको आगरा एसएन में रैफर कर दिया.
हिन्दुस्तान ने अपने दिनांक 15 जून, 2012 के अंक में ''रोड़ा बन रहे लडकी के बाप को गोली मारी'' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर बताया है कि लड़की के घायल बाप की आगरा में मृत्यु हो गई है. लेकिन हकीकत यह है कि बरसाती की मृत्यु नहीं हुई है. नट जाति के बरसाती बेहद गरीब शख्स हैं और वे इलाज से दिन प्रतिदिन स्वस्थ हो रहे हैं. बरसाती की लम्बी आयु की कामना हम सभी करते हैं. हिन्दुस्तान अखबार ने उनकी मौत की खबर को छापकर उनके परिवार के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है.

एटा के एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





