नई दुनिया रायपुर से खबर है कि शैलेन्द्र शुक्ला (सब एडिटर) ने इस्तीफा दे दिया है। शैलेन्द्र ने दिल्ली में एनटीआई मीडिया प्रोडक्शन हाउस में बतौर प्रोड्यूसर ज्वाइन कर लिया है। एनटीआई मीडिया चैनलों के लिए प्रोग्राम बनाती है। ईटीवी उत्तर प्रदेश न्यूज चैनल में ''वोट करेगा यूपी'' प्रोग्राम की प्रस्तुति एनटीआई मीडिया की ही थी।
आगरा से सूचना है कि ईटीवी के स्ट्रिंगर अनुपम पांडेय ने इस्तीफा देकर लखनऊ में सी एक्सप्रेस में ज्वाइन कर लिया है. आगरा में अब ईटीवी का काम धाम देखने के लिए सिर्फ एक स्ट्रिंगर मुकेश कुमार बचे हुए हैं.






