बीकानेर : बीकानेर कलेक्ट्रेट परिसर में चार दिनों से चल रहा पत्रकारों का धरना हटा लिया गया है। जिला कलेक्टर डॉ. पृथ्वीराज ने पत्रकारों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर राज्य सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और शीध्र ही परिणाम सामने आएंगे। ऐसे में मीडियाकर्मी अपना धरना समाप्त कर कलमकार के रूप में अपने उतरदायित्व का निर्वहन करें। डॉ.पृथ्वी से पत्रकारों के प्रतिनिधि श्याम मारू, अपर्णेश गोस्वामी, रवि बिश्नोई व जय नारायण बिस्सा ने बातचीत की।
पत्रकारों ने कलक्टर द्वारा किए गए प्रयासों के प्रति संतोष व्यक्त किया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सहायक निदेशक दिनेश चन्द्र सक्सेना व सहायक जन संपर्क अधिकारी विकास हर्ष ने जिला कलक्टर के निर्देश पर धरना स्थल पर जाकर धरना समाप्त करवाया।






