अमर उजाला, आगरा से खबर है कि आज तीन पत्रकारों ने अपने संस्थानों को टाटा करके अमर उजाला आगरा में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है. सम्भवत: कल से इनको बीट भी एलाट कर दी जायेगी. धर्मेन्द्र त्यागी ने कल्पतरू एक्सप्रेस आगरा से नाता तोडकर अमर उजाला को अपनी सेवायें दी है. प्रशांत शर्मा आई-नेक्सट आगरा को छोडकर अमर उजाला पहुंच गये हैं. जितेन्द्र पाण्डेय ने दैनिक जागरण फरूर्खाबाद से नाता तोड़कर अमर उजाला से नाता जोड़ा है. जल्दी ही एक और ज्वाइनिंग की उम्मीद है.
इंडिया टीवी से असिस्टेंट प्रोडयूसर आकाश शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी IBN7 के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी असिस्टेंट प्रोडयूसर बनाया गया है. आकाश इससे पहले साधना न्यूज औऱ जनसंदेश चैनल को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं





