पाणिनी आनंद ने दिल्ली में आउटलुक इंग्लिश में प्रिंसिपल करेस्पांडेंट के बतौर ज्वाइन किया है. वे इसके पहले बीबीसी, सहारा आदि जगहों पर वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं. हाल फिलहाल तक वे सीएसडीएस की मीडिया फेलोशिप के तहत कार्य कर रहे थे. पाणिनी वेब फील्ड में भी काफी सक्रिय रहे हैं.
जनसंदेश टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता श्रीधर अग्निहोत्री ने इस्तीफ़ा देकर नई दिल्ली से प्रकाशित समाचार पत्र नया इंडिया में मुख्य संवाददाता क़ी हैसियत से पदभार ग्रहण कर लिया है. पत्रकारिता में पिछले १५ सालों से सक्रिय श्रीधर ने जटा की आंतरिक राजनीति से क्षुब्ध होकर अपना इस्तीफ़ा दिया है. समूह सम्पादक ज्ञानेंद्र शर्मा के इस्तीफे के अगले दिन ही श्रीधर ने इस्तीफा दिया.





