हिंदुस्तान के नोएडा ब्यूरो में आठ महीने पहले शशिशेखर ने एनई बनाकर सुनील द्विवेदी को नियुक्त किया. आठ महीने के कार्यकाल में सुनील एडीटोरियल स्टाफ से अब तक चार लोगों की बलि ले चुके हैं. हाल में ही उनसे परेशान होकर तेजतर्रार रिपोर्टर बंटी त्यागी ने भी रिजाइन कर दिया. सिलसिला अभी यहीं नहीं थमा. बताया जाता है कि क्राइम रिपोर्टर सुशांत समदर्शी भी सुनील द्विवेदी के टारगेट पर हैं.
कुछ दिन पहले ही सुशांत समदर्शी को सुनील ने केबिन में बुलाकर बुरी तरह धमकाया और गाजियाबाद तबादला करने का अल्टीमेटम दे डाला. सुनील ने नोएडा आते ही ग्रेटर नोएडा के फोटोग्राफर देवेंद्र तिवारी को नौकरी छोड़ने को मजबूर कर दिया. उसके बाद पिछले महीने नोएडा के बेहतरीन फोटोग्राफरों में से एक गजेंद्र यादव की नौकरी छीन ली. बंटी त्यागी को इस्तीफा देना पड़ा. सू़त्रों का कहना है कि शशिशेखर नोएडा में जब भी अपनी कोठी पर आते हैं तो उन्हें खुश करने के लिये सुनील द्विवेदी बाकायदा वीवीआईपी इंतजामात करने में जुट जाते हैं.






