तिरूवनंतपुरम। प्रमुख मलयाली अखबार और माकपा के मुखपत्र ‘देशाभिमानी’ ने पत्रकार और गैरपत्रकार कर्मचारियों के लिए गठित न्यायमूर्ति मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशें लागू करने का फैसला किया है। देशाभिमानी पत्रकार संघ के सचिव पीवी जीजो ने कहा कि सोमवार को अखबार के पत्रकारों, गैरपत्रकारों के प्रतिनिधियों और इसके महाप्रबंधक ईपी जयराजन के बीच विचार विमर्श के बाद यह फैसला किया गया। जीजो ने कहा कि फैसले के अनुसार, कर्मचारियों को इस साल जुलाई से वेतन बोर्ड की सिफारिशों के मुताबिक वेतन तथा भत्ता मिलेगा।
मीडिया से संबंधित सूचनाएं, खबरें, विश्लेषण, विचार भेजने के लिए [email protected] पर मेल करें.





