Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं जूलियन असांजे!

लंदन : विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि इक्वाडोर दूतावास में राजनीतिक शरण लेने वाले असांजे को जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के चलते गिरफ्तार किया जा सकता है। महानगर पुलिस ने बताया कि जमानत के तहत शर्त थी कि वह रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक जमानत में बताए गए पते पर ही रहेंगे। इक्वाडोर दूतावास से राजनीतिक शरण मांगने के बाद असांजे ने कल इस शर्त का उल्लंघन कर दिया। पुलिस के बयान में कहा गया है कि उन्हें पता है असांजे कि इक्वाडोर दूतावास में हैं।

साथ ही विदेश विभाग के बयान में कहा गया है, इक्वाडोर के अधिकारियों ने बताया है कि असांजे ने लंदन स्थित दूतावास से राजनतिक शरण की मांग की है और इक्वाडोर सरकार इस पर विचार कर रही है। बयान में कहा गया है असांजे इस समय इक्वाडोर दूतावास में हैं और पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। हम इक्वाडोर के अधिकारियों से बात कर इस मसले को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करेंगे।
 
असांजे सशर्त जमानत पर बाहर थे और उन्हें प्रत्यर्पण कर स्वीडन वापस ले जाया जाना है जहां उन पर यौन शोषण का मुकदमा चलना है। ब्रिटिश पुलिस ने असांजे को सात दिसंबर 2010 को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बयान में बताया है कि असांजे स्वीडन में यौन शोषण, बलात्कार के मामलों में दोषी हैं। कई शर्तों पर असांजे को हाई कोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई थी। पर कल पुलिस को पता लगा कि असांजे ने जमानत की शर्तों में से एक का उल्लंघन किया जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया जाना है। (एजेंसी)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...