अमर उजाला, गुडगांव से खबर है कि ब्यूरोचीफ विकास त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया गया है. फिलहाल वे छुट्टी पर चल रहे हैं. अभी प्रबंधन ने उन्हें बाहर नहीं किया है. विकास पर कुछ आरोप लगे थे, जिसके बाद प्रबंधन ने यह कदम उठाया है. इस मामले में उनके खिलाफ जांच चलने की भी खबरें हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. अमर उजाला के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि फिलहाल अमर उजाला के साथ उनकी सेवाएं नहीं हैं. हालांकि इस संदर्भ में जब विकास त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने इस खबर को पूरी तरह नकार दिया.





