नई दिल्ली : इजरायली दूतावास कार विस्फोट मामले में आरोपी बनाए गए पत्रकार सैयद मोहम्मद अहमद काजमी की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने बढ़ा दी है. न्यायिक हिरासत अवधि खत्म होने पर पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को तीसहजारी कोर्ट में पेश किया. मुख्य महानगर दंडाधिकारी विनोद यादव ने पुलिस की दलील को सुनने के बाद पत्रकार काजमी की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ाते हुए उन्हें 3 जुलाई तक कर दिया. गौरतलब है कि पत्रकार काजमी को इजरायली दूतावास कार विस्फोट मामले में आरोपी बनाते हुए दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. काजमी की गिरफ्तारी का विरोध देश भर में किया गया था.





