मुंबई के जाने मान पत्रकार पंकज शुक्ल ने नेशनल दुनिया से इस्तीफा दे दिया है. वे नेशनल दुनिया के मुंबई ब्यूरो के हेड थे. पंकज ने अपनी नई पारी टीवी9 नेटवर्क के साथ शुरू की है. उन्हें इंटरटेनमेंट हेड बनाया गया है. वे टीवी9 समूह के सभी चैनलों की जिम्मेदारी संभालेंगे. पंकज शुक्ल ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की थी. इसके पहले वे जी न्यूज, ई24, जी छत्तीसगढ़, नईदुनिया को भी लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पंकज की इंटरटेनमेंट में गहरी पकड़ है. वे फिल्मों में भी सक्रिय रहे हैं. पंकज ने भोजपुरी फिल्म 'भोले शंकर' का निर्देशन भी किया है.






