राजेश शर्मा ने हरियाणा न्यूज़ के न्यूज़ डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और हरियाणा के गृह मंत्री गोपाल कांडा को भेज दिया है. राजेश शर्मा ने इस्तीफे का कराण निजी वजह बताया है. उनका कहना है वे जल्दी ही अपने प्रोजेक्ट और भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाओ को शुरू करने वाले है. राजेश शर्मा ने हरियाणा न्यूज़ के सभी साथियों का धन्यवाद देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की और चैनल में बिताए गए वक्त को यादगार करार दिया. उल्लेखनीय है कि राजेश शर्मा कई न्यूज चैनलों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं. उन्हें हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर के मार्केट का एक्सपर्ट माना जाता है.
मीडिया से जुड़ी कोई भी सूचना भड़ास4मीडिया तक [email protected] पर भेज सकते हैं.






