दैनिक भास्कर, दिल्ली से खबर है कि अरविंद सैनी का तबादला गुडगांव कर दिया गया है. अरविंद दिल्ली में पिछले दो सालों से क्राइम रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अरविंद की गिनती तेज तर्रार क्राइम रिपोर्टरों में की जाती है. वे दिल्ली आने से पहले गुडगांव में ही भास्कर को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे भास्कर से पिछले पांच सालों से जुड़े हुए हैं. इसके पहले वे गुडगांव में ही दैनिक जागरण को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. संभावना है कि अरविंद सोमवार से गुडगांव में अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे.





