बिलासपुर। पत्रकारों की बैठक हिमाचल प्रदेश राज्य पत्रकार महासंघ के राज्य अध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई, जिसमें हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राज्य महामंत्री भी उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक पत्रकार के खिलाफ प्रदेश सरकार के बिलासपुर खेल होस्टल में तंत्र मंत्र प्रकरण की कवरेज के दौरान जो झूठे पुलिस केस बनाए गए, उसकी सभी पत्रकार एक स्वर से निंदा करते हैं.
पत्रकारों ने कहा कि इस सारी कार्रवाई से पत्रकार महासंघ में आक्रोश है तथा इस पत्रकार के समर्थन में मीडियाकर्मी न्याय के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे. अपने गलत क्रियाकलापों पर पर्दा डालने हेतु खेल होस्टल की 2 महिला खिलाडियों से पत्रकार मिश्रा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने हेतु जिला युवा सेवाएं व खेल विभाग के अधिकारियों की निंदा की गई.





