नवभारत टाइम्स में कई सीनियर जर्नलिस्टों का प्रमोशन किया गया है. प्रबंधन ने अपने तीन सीनियर जर्नलिस्टों को प्रमोट कर आरई बना दिया है. वहीं संपादक रामकृपाल सिंह का कद भी बढ़ा दिया गया है. उन्हें प्रबंधन ने प्रमोट करके नेशनल एक्जीक्यूटिव एडिटर बना दिया है. वरिष्ठ पत्रकार संजय खाती को प्रमोट करके एनबीटी के दिल्ली एडिशन का स्थानीय संपादक बनाया गया है.
वरिष्ठ पत्रकार दिलबर गोठी को एनसीआर एडिशन का स्थानीय संपादक बनाया गया है. वरिष्ठ खेल पत्रकार सुंदर सिंह ठाकुर को मुंबई एडिशन का आरई बना दिया गया है. आशीष पांडेय को दिल्ली एडिशन का डिप्टी आरई बनाया गया है. माना जा रहा है कि ये सारे बदलाव अखबार को और मजबूत करने के लिए किए जा रहे हैं.
भड़ास4मीडिया तक सूचनाएं, जानकारियां पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल कर सकते हैं.





