यूपी के गोण्डा जिले में शनिवार को पत्रकार जिलाधिकारी के सामने ही एक दूसरे भिड़ गए. एक दूसरे को देख लेने तक की धमकी दे डाली. किसी तरह बीच बचाव करके मामला शांत कराया गया. जिलाधिकारी ने निकाय चुनाव को लेकर प्रेसवार्ता बुलाई थी, इसमें जिले भर के मीडियाकर्मी बुलाए गए थे. इसी बीच एक पत्रकार डीएम से कुछ सवाल करने लगे. सवाल निकाय चुनाव से संदर्भित न होकर व्यक्तिगत हो गए. जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अगर व्यक्तिगत सवाल पूछने हैं तो बाद में मिल लीजिएगा.
इसी बीच एक वरिष्ठ पत्रकार ने उक्त पत्रकार को इस तरह के सवाल करने से मना किया ताकि वे लोग जल्द से प्रेस वार्ता निपटाकर अपने कार्यालय जा सकें. यही बात उक्त पत्रकार को नागवार गुजर गई. उन्होंने सबके सामने ही वरिष्ठ पत्रकार से अभद्रता करनी शुरू कर दी. इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय में हो हल्ला मच गया. हालात बेकाबू हो गए. एक दूसरे को देख लेने तक की धमकी दी गई. सवाल पूछने वाले पत्रकार ने डीएम की शिकायत भी करने की धमकी दे डाली. किसी तरह अन्य पत्रकारों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया तब जाकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित हो पाया. देखें वीडियो.





