Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए पत्रकार लखनऊ में सोमवार को देंगे धरना

लखनऊ। पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये जाने की मांग को लेकर नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) के आह्वान पर राजधानी के पत्रकार सोमवार को विधान भवन के सामने धरना देंगे। धरने का आयोजन एनयूजे की राय शाखा उ.प्र.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) ने किया है। उपजा के प्रदेश अध्यक्ष रतन कुमार दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारों का धरना पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक होगा। धरने पर बड़ी संख्या में राजधानी के पत्रकार, छायाकार एवं मीडियाकर्मी बैठेंगे। धरने के बाद उपजा के पदाधिकारी राजभवन जाकर महामहिम को ज्ञापन भेट करेंगे।

श्री दीक्षित ने बताया कि हमारा केन्द्रीय संगठन गत दो वर्ष से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये जाने की मांग कर रहा है। इसके लिए एनयूजे के सम्मेलनों तथा कार्यकारिणी की बैठकों में कई बार प्रस्ताव पारित किये गए हैं। गत वर्ष भी 25 जून को देश के सभी रायों की राजधानियों तथा जिला मुख्यालयों पर धरने का आयोजन किया गया था। इस बार भी 25 जून को ही राज्‍यों की राजधानियों तथा जिला मुख्यालयों पर धरना आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी पत्रकारों से धरने में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। ताकि केन्द्र व राज्‍य सरकारें पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने पर विचार करें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...