अमर उजाला, मेरठ से खबर है कि अजय शर्मा के ऑफिस में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई है. वे जूनियर सब के पद पर कार्यरत थे. इन दिनों बागपत डेस्क पर काम कर रहे थे. अजय पिछले चार सालों से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अनुशासनहीनता के चलते की गई है. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने एनई के साथ बदतमीजी की थी, जिसके बाद उनके कार्यालय में घुसने पर रोक लगा दी गई. समझा जा रहा है कि जल्द ही उनको बाहर किया जाएगा.
दैनिक जागरण, रोहतक से खबर है कि नवीन कुमार मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे फोटो जर्नलिस्ट के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे थे. नवीन ने अपनी नई पारी रोहतक में ही दैनिक भास्कर के साथ शुरू की है. वे पिछले एक दशक से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे पंजाब केसरी, पीटीआई और टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





