Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

झारखंड में दैनिक भास्‍कर से कई के इस्‍तीफा देने की चर्चाएं

: कानाफूसी :  दैनिक भास्‍कर, झारखंड में इन दिनों चर्चाओं ने हलचल मचा रखा है. कुलदीप व्‍यास के झारखंड हेड बनाए जाने के बाद ही अनुमान लगाया जा रहा था कि तमाम बदलाव होंगे, किए जाएंगे, दिखाई पड़ेंगे. अब कई तरह की चर्चाएं हैं. संपादकों के बदले जाने की चर्चा है तो दूसरे विभागों से इस्‍तीफा दिए जाने की खबरें हैं. हालांकि आधिकारिक रूप से इस बात से इनकार किया जा रहा है, लेकिन जिस तरह की बातें हो रही हैं, उससे लगता है कि कहीं न कहीं अंदर खिचड़ी जरूर पक रही है.

: कानाफूसी :  दैनिक भास्‍कर, झारखंड में इन दिनों चर्चाओं ने हलचल मचा रखा है. कुलदीप व्‍यास के झारखंड हेड बनाए जाने के बाद ही अनुमान लगाया जा रहा था कि तमाम बदलाव होंगे, किए जाएंगे, दिखाई पड़ेंगे. अब कई तरह की चर्चाएं हैं. संपादकों के बदले जाने की चर्चा है तो दूसरे विभागों से इस्‍तीफा दिए जाने की खबरें हैं. हालांकि आधिकारिक रूप से इस बात से इनकार किया जा रहा है, लेकिन जिस तरह की बातें हो रही हैं, उससे लगता है कि कहीं न कहीं अंदर खिचड़ी जरूर पक रही है.

शुरुआत करते हैं स्‍टेट बिजनेस हेड अजय धवन के इस्‍तीफा देने की अपुष्‍ट खबर से. झारखंड में अजय धवन के इस्‍तीफा देने की खबरें आ रही हैं, जबकि अजय धवन खुद ऐसी किसी भी संभावना से इनकार करते हुए इसे गलत बताते हैं. उनका कहना है कि कुछ लोग निजी स्‍वार्थ से इस तरह की खबरें उड़ाते ही रहते हैं. वे भास्‍कर के साथ काम कर रहे हैं. अजय धवन के साथ स्‍टेड प्रोडक्‍शन हेड विक्रमजीत शर्मा के बारे में भी ऐसी ही अफवाहें उड़ रही हैं. विक्रमजीत शर्मा भी ऐसी किसी बात से इनकार करते हैं. वो बताते हैं कि बेटी की शादी में छुट्टी पर घर आया हूं. एक जुलाई को रांची पहुंच जाउंगा. इनके अलावा एजीएम आशीष सिंह और एचआर से अनंदिता मिश्रा के इस्‍तीफा देने की चर्चाएं हैं. हालांकि इन लोगों से बात नहीं हो पाई.

 इतना ही संपादकीय विभाग से इस तरह की खबरें आ रही हैं कि रांची के संपादक राघवेंद्र को जमशेदपुर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. राघवेंद्र का पसंदीदा डेस्‍टीनेशन शुरू से धनबाद रहा है. वे जमशेदपुर की बजाय धनबाद जाना चाहते हैं. वहीं जमशेदपुर के संपादक डा. संतोष मानव को भोपाल बुलाए की बात कही जा रही है. एक चर्चा यह भी है कि बसंत झा को धनबाद से जमशेदपुर और राघवेंद्र को उनकी इच्‍छानुसार धनबाद भेजा जा सकता है. रांची में कोई स्‍थानीय संपादक नहीं रहेगा. कुलदीप व्‍यास ही यहां की जिम्‍मेदारी देखेंगे. हालांकि आधिकारिक रूप से वरिष्‍ठ इस तरह की बात से इनकार कर रहे हैं. पर चर्चाओं का धुंआ आग लगने का संदेश जरूर करा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...